संधारा के विद्यालय में बकरियों का जमावड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भानपुरा (लालचंद रुद्रवाल)तहसील क्षेत्र के ग्राम संधारा के कन्या प्राथमिक व माध्यमिक संयुक्त विद्यालय की 110 छात्राएं तथा विद्यालय परिवार विद्यालय में फैलाई जा रही गंदगी एवं बकरियों की हलचल से परेशान है। विगत दो वर्षों से यहां पर बकरियों के मालिकों ने विद्यालय की बाउंड्री वॉल को क्षतिग्रस्त कर यहां अपनी बकरियों का लालन-पालन करना शुरू कर दिया है, इस और सरपंच तथा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का ध्यान दिलाया गया परंतु विद्यालय में विगत 2 सालों अधिक समय से बदस्तूर बकरियों को घेर कर रात व देर सवेरे तक बकरियों को बिठाने का काम बंद नहीं हुआ है। विद्यालय की प्रधानाध्यापक ललिता धाकड़ ने बताया कि बकरियों की उपस्थिति से स्वच्छंद वातावरण को गृहण लग गया है छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पाती है कई बार बकरियां विद्यालय की कक्षाओं की खिड़कियों की जालियों से मुंह अंदर भर देती है वह मिमीयाने लगती है। विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा है,। प्रधानाचार्य ललित धाकड़ ने बताया कि बकरियों के 3–4 मालिकों को यहां से बकरियां हटाने की बात करते हैं तो वे रात में शौचालयों के ताले तोड़ जाते हैं, शराब की बोतलें तोड़कर कांच बिखेर देते हैं, गंदगी फैलाते हैं तथा जर्दा खाकर जगह-जगह थूक देते हैं। आपने बताया कि इस मामले में सरपंच को भी लिखित में सूचना दी है एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मौखिक में कई बार बता दिया है। ***इनका कहना,,,इस मामले में सरपंच चांदमल पाटीदार से बात की तो उन्होंने कहा कि पूर्व सरपंच के समय बाउंड्री को अधिक बढ़ा दिया गया था जिससे नाराज होकर लोगों ने यहां बकरियां बिठाना शुरू कर दिया है, आपने कहा कि यह एक बड़ी समस्या है एवं पुलिस प्रशासन को लिखकर व बकरियों के मालिकों से बात करके इस समस्या के समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। ***ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार सिंह चंदेल से बात की तो उन्होंने कहा कि यहां प्रधानाचार्य महिला होने से संभवत बकरियां वाले नहीं सुनते होंगे मुझे लिखित में कभी भी सूचना नहीं मिली है, अब आपने बताया तो मामले का संज्ञान लेकर व्यवस्था ठीक की जाएगी। ****तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा से बात करने पर आपने कहा कि मुझे अभी तक इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है थी, इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाकर हर हाल में विद्यालय की बाउंड्री वॉल को ठीक करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ***इस मामले में प्रधानाध्यापक ललिता धाकड़ ने कहा कि विद्यालय में फैली गंदगी से यहां पड़ रही 110 छात्राओं का स्वास्थ्य खतरे में में पड़ गया है पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाती है एवं हमेशा शरारती तत्वों से पूरे विद्यालय स्टाफ को छात्रों में भय बना रहता है।

Praja Mail
Author: Praja Mail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!